महाराष्ट्र में शह और मात के खेल के बीच कुछ ऐसी अटकलें भी चल रही हैं महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होने से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा भी बदल जाएगा? देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी दोनों के लिए रविवार बेहद खास दिन रहा...लेकिन अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने के बाद महाराष्ट्र में अब अगर सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह है भाजपा का मुख्यमंत्री बनाए जाने की...यानी अब नए सियासी गुणा भाग के बाद एक बार फिर देवेंद्र फड़णवीस के सितारे बुलंद नज़र आ रहे हैं। तो अब आप देवेन्द्र फडणनवीस को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे..? इस सवाल का जवाब पाने के बस थोड़ा इंतजार करना होगा आपको