क्या एमपी विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मैदान में उतारेगी बीजेपी? क्या केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लड़ेंगे एमपी का विधानसभा चुनाव? क्या शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया? मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया को ग्वालियर पूर्व या शिवपुरी से टिकट देकर चुनाव लड़ाया जा सकता है। तो वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर चर्चाएं चल रही है कि बीजेपी उन्हें विदिशा से चुनाव मैदान में उतार सकती है।