भाजपा नेत्री उमा भारती ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान का समर्थन किया और कहा कि शस्त्र रखना गलत नहीं है, भगवान राम ने भी वनवास काल में शस्त्र को ना छोड़ने की प्रतिज्ञा ली थी। उमा भारती ने इस दौरान मंत्री ऊषा ठाकुर और प्रज्ञा सिंह के बयान का भी समर्थन किया। उनका कहना था कि शस्त्र रखना गलत नहीं है बल्कि हिंसक विचार रखना गलत है।
Read More: उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- राम भक्ति पर BJP का कॉपीराइट नहीं, भगवान का भक्त कोई भी हो सकता है