नववर्ष के स्वागत के लिए भगवान महाकालेश्वर का दरबार किसी अलौकिक दृश्य से कम नजर नहीं आएगा। इस बार मंदिर की सजावट केवल फूलों से नहीं, बल्कि 5 लाख से अधिक रुद्राक्ष और 11 हजार डमरुओं से की जा रही है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए गुजरात के बड़ौदा से 108 सदस्यों की एक विशेष टीम मंगलवार से काम में जुट गई है...