फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवानदास की अनोखी शिव भक्ति: कड़ाके की ठंड में जलकुंड में लेटकर किया ॐ नमः शिवाय का जाप, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 16 Jan 2023 11:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

मकर संक्रांति पर शिव भक्ति का अनोखा नजारा मध्यप्रदेश के दमोह जिले में देखने मिला, जहां एक पुलिसकर्मी ने जलकुंड में लेटकर एक घंटे तक ॐ नमः शिवाय का जाप किया। उनके योग करतब का नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह एक योग क्रिया है, जिसमें पुलिसकर्मी भगवानदास दाहिया को महारत हासिल है।

दमोह के हिंडोरिया थाना की बिलाई चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया को पानी में लेटकर कई प्रकार के करतब करने में महारत हासिल है। वह कई घंटे पानी में लेटकर इसी तरह के प्रदर्शन करते रहते हैं। मकर संक्रांति पर्व पर जागेश्वर धाम बांदकपुर में 60 फीट गहरे जलकुंड में भगवान जागेश्वर नाथ की भक्ति का अलौकिक दृश्य देखने मिला। प्रधान आरक्षक भगवानदास दाहिया गहरे जल के ऊपर ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए एक घंटा 10 मिनट तक पानी की सतह पर लेटे रहे,  लेकिन वह पानी में डूबे नहीं। भगवान जागेश्वर नाथ की भक्ति का आलौकित दृश्य स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस पर जहां लोग कई प्रकार की योग क्रियाएं करते हैं। तो वहीं, 55 वर्षीय  भगवानदास दहिया नदी, तालाब में पानी में लेटकर कई प्रकार की योग क्रियाएं करते हैं। पिछले 15 वर्षों से वह इसी तरह पानी में योग  क्रियाएं कर रहे हैं। उनके इस हुनर की तारीफ पूरा पुलिस महकमा करता है। वह एसपी के हाथों कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें