फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: सपा-कांग्रेस में क्यों नहीं बनी बात? दिग्विजय सिंह ने बताई बड़ी वजह

Wed, 25 Oct 2023 06:09 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी समाजवादी पार्टियों के नेताओं से बातचीत हुई थी। वह पिछले चुनाव में एक सीट जीते थे और दो पर दूसरे नंबर पर आए थे। वे छह सीटें मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि हम उनके लिए चार सीटें छोड़ सकते थे। इसका प्रस्ताव बनाकर उन्होंने पीसीसी चीफ को भेज दिया था, लेकिन जब केंद्रीय नेतृत्व से बात की तो उन्होंने विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर स्टेट लीडरशिप पर ही निर्णय छोड़ दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि चर्चा कहा बिगड़ी मैं नहीं जानता। कमलनाथ जी पूरी इमानदारी के साथ समझौता करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया मिलकर लड़ेगा, लेकिन स्टेट चुनाव में हमारे अलग इश्यू है। उन्होंने कहा कि अलायंस में फ्रेंडली फाइट हो सकती है, लेकिन इतना मालूम है कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश जी भाजपा के पास तो नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें