फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: श्योपुर में विधायक ने खंभे पर चढ़कर क्यों जोड़े बिजली के तार?

Wed, 02 Nov 2022 06:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

श्योपुर जिले में बिजली विभाग की ओर से काटे गए तार को जोड़ने के लिए मंगलवार सुबह कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल खुद ही खंभे पर चढ़ गए। विधायक का बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली का तार जुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के काठोदी गांव के बाहर खेतों का है। बताया गया है, सोमवार रात कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो अभियान यात्रा लेकर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल काठोदी गांव पहुंचे थे। रात के समय वहां बिजली नहीं थी, विधायक के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया, बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने की वजह से बिजली कंपनी ने उनके गांव की बिजली सप्लाई काट दी है। मंगलवार को कांग्रेस विधायक ने खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली सप्लाई जोड़ दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें