मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नए नियमों के तहत भस्म आरती की गई। इसके अलावा जलाभिषेक के लिए भी आरओ वाटर का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि शुक्रवार 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने महाकाल ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक के लिए नए नियमों को मंजूरी दी थी।