मप्र में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की परम्परा को तोड़ते हुए एक मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। ये उम्मीदवार एक महिला है। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी अंतिम सूची में पार्टी ने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जिसमें एक नाम फातिमा रसूल सिद्दीकी का भी है।