फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: कॉम्प्लेक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Updated Sun, 30 Nov 2025 10:52 PM IST

मध्यप्रदेश के हरदा जिले की तहसील खिरकिया में मुख्य रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स के भीतर स्थित एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और भीतर रखा भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें- तंत्र-मंत्र के झांसे में दो दोस्त लुटे, फर्जी तांत्रिक लाखों की ज्वेलरी समेटकर फरार, मोबाइल बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान की छत और दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही डायल–112 और छीपाबड़ पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण में जुट गई।

बड़े नुकसान की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 10 से 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन बाद में स्पष्ट हो पाएगा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और व्यापारी संगठन भी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान से व्यापारी को बड़ा झटका लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें