मध्य प्रदेश में 738 चपरासी की पोस्ट के लिए दो लाख 81 हजार आवेदन। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आवेदन करने वाले और कोई नहीं बल्कि राज्य के वो पढ़े-लिखे युवा हैं जो बेरोजगार हैं और कुछ भी काम करने के लिए तैयार हैं। इन तमाम अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेने के लिए जिला सेशंस जज ने तीन जजों की समिति बनाई।