फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया पीतांबरा पीठ पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- पश्चिम बंगाल की जीत संपूर्ण भारतवर्ष की जीत

दीपक महाजन Updated Wed, 06 May 2026 08:29 PM IST

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पत्नी सहित दतिया मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा है। लेकिन आजादी के बाद से कांग्रेस, लेफ्ट और तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को आर्थिक मोर्चे से लेकर सांस्कृतिक मोर्चे तक पीछे धकेल का काम किया था। पश्चिम बंगाल की जीत संपूर्ण भारतवर्ष की जीत है। ममता बनर्जी के इस्तीफा के सवाल को लेकर कहा सब कुछ भारत के संविधान के तहत होगा। व्यक्तिगत लाभ के लिए किसी भी तरह के बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी को लेकर कहा कि जब-जब सपा सरकार सत्ता में रही है अपराध और दंगें जैसी घटनाएं बड़ी हैं। जहां-जहां इंडी गठबंधन की सरकार हैं वहां कानून की धज्जियां उड़ी हैं। समाजवादी पार्टी तो अपराधियों को प्रमोट करने की जननी रही है। हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें