मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम में बढ़त मिलने के बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है, इसके बाद से ही पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव 2023 पर फोकस करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में दस्तक देगी। अलग-अलग रास्तों से होते हुए राहुल गांधी की यात्रा इंदौर पहुंचेगी। राहुल की यात्रा प्रदेश के मालवा-निमाड़ के सात जिलों की 25 विधानसभा सीटों से गुजरेगी। इंदौर जिले की अधिकतर विधानसभा सीटों से यात्रा निकलेगी। राहुल उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस यात्रा को आगामी विधानसभा के पहले महत्वपूर्ण मान रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी की प्रदेश में 342 किमी की यात्रा से कांग्रेस की साल 2023 विधानसभा चुनाव में किस्मत पलटेगी?