फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: बड़वानी में फलों पर नाले का पानी छिड़कते पकड़ा गया इकबाल, लोगों ने पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST

बड़वानी जिले के राजपुर के हाट बाजार में फल बेच रहे खरगोन के खसखस वाड़ी निवासी 52 वर्षीय इकबाल खान को लोगों ने गंदा पानी फलों पर छिड़कते हुए पकड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से ऐसा करता आ रहा था। लोगों ने वीडियो बनाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पहले उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: दहलाने वाले मामले में होगा पहला पोस्टमार्टम, जहरीले सिरप से मौतों का सच जानने कब्र से निकाला शव

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि इकबाल खान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 271 के तहत केस दर्ज किया गया। उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आरोपी को राजपुर एसडीएम के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नमूने जांच के लिए भेजे गए
खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जानकारी दी गई। खाद्य अधिकारी प्रेमलता भंवर ने कहा कि नाले का पानी और सेब के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। आरोपी के पास फल बेचने का लाइसेंस भी नहीं था। इस पर अलग से कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु लूटकांड: लूटे सोने को सिल्लियों में बदला, उससे मिले 11 लाख रु. गरीबों को बांटे, MP में धराए दो आरोपी

यह घटना सामने आने के बाद राजपुर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बाजार में मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। नाले के पानी में गंदगी और संक्रमण की आशंका रहती है, जिससे कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हाट बाजारों में खाद्य सामग्री बेचने वालों की सख्ती से जांच की जाए और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाए। कई व्यापारियों ने खुद आगे आकर साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को सुरक्षित सामान देने का भरोसा दिलाया है। नगर परिषद ने भी नियमित निरीक्षण की बात कही है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें