मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक और बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल, ग्वालियर चंबल संभाग में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब शिवपुरी के एक सिंधियानिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है। सिंधिया समर्थक राकेश गुप्ता 26 जून को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रहे हैं।