यूपी में मोर्चा संभालने के 6 महीने के अंदर योगी सरकार बदमाशों पर कहर बनकर टूट पड़ी। योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही ये एलान किया था कि निर्दोषों को छेड़ेंगे नहीं और दोषियों को छोड़ेंगे नहीं। एक के बाद एक बदमाशों की धरपकड़ और एनकाउंटर ने ये साफ कर दिया की योगी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने के मूड में नहीं है।