इंटेक के लखनऊ चैप्टर की ओर से विश्व हेरिटेज दिवस पर रेजीडेंसी परिसर में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीकेटी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को रेजीडेंसी के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में आम हिंदुस्तानियों के प्रवेश पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं। हेरिटेज वॉक के दौरान मौजूद क्लॉक टावर के बारे में भी जानकारी दी गई कि इसमें पहले घड़ी नहीं थी और यह छतर मंजिल का हिस्सा था।