गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहा स्थित ओम फास्ट फूड सेंटर एंड ईटिंग प्वाइंट के पास मानस बाजपेयी के मकान पर घटना के तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने मकान को सील कर रखा है और घर के बाहर ताला लगा हुआ है। इसी मकान में मानस बाजपेयी ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मकान को जांच के लिए सील कर दिया था। तीसरे दिन भी घर के आसपास लोगों की आवाजाही नहीं रही।