तेलीबाग, मथुरा से प्रयागराज अयोध्या घूमने के लिए निकले उड़ीसा के टूरिस्ट की कार मंगलवार भोर 4 बजे किसान पथ पर डलोना रेलवे क्रॉसिंग के पास आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।इस दुर्घटना में कार चालक ड्राइवर संदीप कुमार 30 वर्ष मथुरा निवासी की मौत हो गई वही 7 टूरिस्ट लोग घायल हो गए। उड़ीसा के भुवनेश्वर से एक टूरिस्ट का दल 19 मई को घूमने के लिए निकला था मथुरा पहुंचने के बाद सोमवार के शाम 9:30 बजे वहां से कार के द्वारा यह दल प्रयागराज और अयोध्या जाने के लिए निकला। भोर में 4 बजे जब कार जब किसान पथ पर डालोना रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तो आगे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी जिसमें कार ने पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें बाकी लोग घायल हो गए। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर कार में फंस गया था,जिसे फायर विभाग की टीम के द्वारा निकाला गया,मृतक ड्राइवर के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।