फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को शाम को हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत दी। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। पुराने लखनऊ के चौक चौराहे के आसपास बारिश के दौरान लोगों को भीगते हुए और मौसम का आनंद लेते देखा गया। वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। दिनभर की उमस के बाद हुई बारिश से लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें