फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुरक्षा दीवार न होने से नाले में गिरा बाइक सवार, बड़ा हादसा टला

Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST

चिनहट कोतवाली मार्ग स्थित बी बाजार के पास नाले पर बनी पुलिया की जर्जर सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार संतुलन खोकर पुलिया के किनारे स्थित नाले में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, फूलबाग गुडंबा निवासी संजय कश्यप देवा रोड स्थित गणेशपुर रहमानपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार उनकी बाइक के बेहद करीब से निकली, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरे। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिनहट बाजार से मटियारी चौराहे और अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग पर पुलिया की सुरक्षा दीवार लगभग समाप्त हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से पुलिया पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें