फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रिटायर फौजी की पत्नी से अभद्रता, दबंगों ने विकास नगर का बोर्ड उखाड़कर फेंका

Akash Dwivedi Updated Thu, 06 Aug 2026 05:13 PM IST

लखनऊ के तेलीबाग स्थित कल्ली पुलिस चौकी क्षेत्र के विकास नगर में गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मोहल्ले का नामपट्ट उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर रिटायर फौजी की पत्नी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। विकास नगर निवासी रानी देवी ने बताया कि उनके पति अरविंद यादव सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में मोहनलालगंज स्थित एक सरकारी बैंक में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे आधा दर्जन से अधिक लोग मोहल्ले में पहुंचे और विकास नगर का बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पीजीआई थाने में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें