भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के सदस्यों ने नगर निगम मुख्यालय पर जानकीपुरम विस्तार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और जल्द कार्रवाई की मांग की।