लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ का दिन में चुनाव तो शांतिपूर्ण हुआ लेकिन रात में वोटों की काउंटिंग के दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया की मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। डालीगंज स्थित मुमताज पीजी कॉलेज में सोमवार को दिन में चुनाव हुआ था। इसमें लखनऊ सहित रायबरेली, सीतापुर और हरदोई के शिक्षक शामिल रहे।