फैजुल्लागंज स्थित पोलिंग स्टेशन सोया फातिमा स्कूल में शनिवार को मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। यहां बड़ी संख्या में मतदाता अपने नाम में संशोधन कराने के लिए पहुंचे और निर्धारित फॉर्म भरकर जमा किए। मतदाताओं ने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण में त्रुटियों को सही कराने के लिए वे पोलिंग स्टेशन पहुंचे थे। निर्वाचन से जुड़े कर्मियों ने मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देकर फॉर्म भरवाने में सहयोग किया।