फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खबर छपने के बाद लगा ‘ई-रिक्शा प्रतिबंधित’ बोर्ड, फिर भी नहीं थमा अवैध स्टैंड

Akash Dwivedi Updated Sat, 22 Aug 2026 02:19 PM IST

पॉलिटेक्निक चौराहे पर अवैध तरीके से ई-रिक्शा खड़े कर सवारियां भरने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद यातायात विभाग ने चौराहे पर ‘ई-रिक्शा प्रतिबंधित’ का बोर्ड लगा दिया। हालांकि, बोर्ड लगाए जाने के बाद भी इसका असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को भी ई-रिक्शा चालक धड़ल्ले से चौराहे पर वाहन रोककर सवारियां भरते नजर आए। इससे चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति भी बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ बोर्ड लगाने के बजाय नियमों का पालन कराने के लिए मौके पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें