लखनऊ प्रेस क्लब में शुक्रवार को अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुआ आंदोलन केवल नीट (NEET) छात्रों का आंदोलन नहीं रह गया था, बल्कि वह राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुका था। उनका आरोप था कि कुछ राजनीतिक दलों ने छात्रों के मुद्दे को अपने हितों के लिए इस्तेमाल किया। कुलदीप पांडेय ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवैधानिक और संस्थागत प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, युवाओं से जुड़े मुद्दों और संगठन की आगामी गतिविधियों की भी जानकारी दी। प्रेस वार्ता के अंत में पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए गए।