बी ब्लॉक चौराहे के पास सड़क धंसने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। किसी अनहोनी से बचने के लिए नागरिकों ने खुद ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। क्षेत्रीय विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव जी से इसकी शिकायत की गई है, जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।