फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरियाली तीज के रंग में रंगा ‘संगिनी 3.0’, महिलाओं ने लगाए गीत-संगीत के तड़के

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 09 Aug 2026 02:58 PM IST

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा की ओर से फैजाबाद रोड, इंदिरानगर स्थित एक रेस्तरां में हरियाली तीज के अवसर पर ‘संगिनी 3.0’ का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने खेल, गीत-संगीत और नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज के पारंपरिक रंग में सजी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रौनक बढ़ाई। शाखा अध्यक्षा नीलू अग्रवाल और सचिव वर्षा सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इंदु अग्रवाल, दीप्ति मित्तल, प्रतिमा टिबरेवाल, नेहा अग्रवाल, जूली टेकरीवाल, सीमा अग्रवाल, राखी अग्रवाल और सौम्या अग्रवाल ने सहयोग किया। शाखा की मीडिया प्रभारी प्रतिमा अग्रवाल ने कहा कि ‘संगिनी’ महिलाओं को आपसी स्नेह, सौहार्द और एकता के सूत्र में जोड़ने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें