शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्राहकों से फर्जी एफडी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले बैंक मित्र शिवा राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके सहयोगी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक 32 ग्राहकों से करोड़ों रुपये की ठगी सामने आई है। वर्ष 2020 से तैनात बैंक कर्मियों और मैनेजर की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। शिवा ने अधिक ब्याज का झांसा देकर फर्जी एफडी रसीदें थमाईं और खातों से रकम निकाली। आरोपी को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।