चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार को तेज धूप और भीषण गर्मी से यात्रियों का बुरा हाल रहा। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस की जनरल और स्लीपर बोगियों में भारी भीड़ के चलते यात्रियों को उमस और घुटन का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में पंखे चल रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर भी लोग गर्मी से परेशान नजर आए। कई यात्री पानी और छांव की तलाश करते दिखे। बढ़ते तापमान और भीड़भाड़ ने सफर को और मुश्किल बना दिया है।