11वें स्थापना दिवस पर जन समस्या मेला समिति की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनसेवा, न्याय, सामाजिक उत्थान, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि और पूर्व उपनिदेशक फिल्म बंधु दिनेश कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।