फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल बोला- चुनाव परिणाम विकसित और आत्मनिर्भर भारत की रखेंगे नींव

Akash Dwivedi Updated Wed, 06 May 2026 05:24 PM IST

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने हालिया विधानसभा चुनावों के परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये नतीजे 'विकसित' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को सिद्ध करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश के लाखों उद्यमी और व्यापारी आर्थिक योद्धा के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान गर्ग ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में बंगाल जैसे राज्यों की अर्थव्यवस्था को राजनीति के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र से व्यापारिक सुगमता बढ़ी है। प्रदेश चेयरमैन सुधीर एस. हलवासिया समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रवीन्द्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें