भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रव्यापी भारत बंद के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के बैनर तले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च 60 फिट स्थित केंद्रीय कार्यालय से शुरू होकर मामा चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर जानकीपुरम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव ने कहा कि यह ट्रेड डील किसानों और श्रमिकों के हित में नहीं है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे किसान और श्रमिक हितों के विपरीत बताया तथा समझौते को निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम वाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष महिला छमा बाजपेई, प्रदेश सचिव रवि सोनकर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद, महिला जिला अध्यक्ष जाहिरा बानो, जिला उपाध्यक्ष शान मोहम्मद, जिला सचिव मोहम्मद कलीम, महिला युवा जिला अध्यक्ष आरती रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, मीडिया प्रभारी विपिन कुमार, जिला अध्यक्ष पवन कुमार रावत, तहसील अध्यक्ष अनूप कुमार रावत सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।