फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित

Akash Dwivedi Updated Fri, 26 Jun 2026 04:19 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंकज चौधरी तथा धर्मपाल सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता अभियान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व ने पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें