फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 20 Jul 2026 11:28 PM IST

दुबग्गा। काकोरी के बढ़ौना रोड पर सोमवार रात नौ बजे बिजली का तार टूटने के विवाद में 10-12 अज्ञात युवकों ने दो आरा मशीन संचालकों के साथ मारपीट कर एक की लाइसेंसी पिस्टल और दूसरे का मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से चार राउंड लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी। ऐशबाग निवासी जितेंद्र सिंह (32) ने बताया उनकी और ब्रह्मानंद सक्सेना उर्फ सोनू की बढ़ौना रोड पर अगल-बगल आरा मशीनें हैं। सोमवार रात उनकी आरा मशीन से ट्रक चालक मुन्नाराम और हेल्पर इमरता राम राजस्थान के लिए माल लेकर निकले थे। बढ़ौना गांव के पास ट्रक से सड़क किनारे एक मकान का बिजली का तार टूट गया। इससे नाराज कुछ युवकों ने ट्रक रोककर चालक से चाबी छीन ली। ट्रक चालक की सूचना पर जितेंद्र और सोनू मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद 10 से 12 युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान जितेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल लूट ली गई। विरोध करने पर आरोपियों ने जितेंद्र पर चार राउंड फायरिंग कर दी। वहीं, घटना का वीडियो बना रहे सोनू का मोबाइल भी छीन लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी आम के बाग की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान तीन खोखे बरामद किए। एसीपी काकोरी शकील अहमद के अनुसार पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें