फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ईवीएम से मतदान का तरीका सीख रहे लोग, 101 ने लिया प्रशिक्षण

लखनऊ में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर और जिले की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर कर्मचारियों की ओर से लोगों को ईवीएम से वोट डालने और वीवीपैट की पर्ची के माध्यम से अपने वोट की पुष्टि करने का तरीका बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों की शंकाएं दूर करना और ईवीएम के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगाए गए केंद्र पर मोहनलालगंज क्षेत्र के लेखपाल आशीष कौशल के साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी पंकज और सुशील को जिम्मेदारी दी गई है। आशीष कौशल ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र पर 101 लोगों ने ईवीएम से मतदान का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें