जुलुस में कैथेड्रल चर्च में लकड़ी का क्रॉस लेकर सैकड़ों लोगों ने परिक्रमा कर प्रभु ईसा को लटकाए जाते समय हुए 14 चरणों को दर्शाया। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक पवित्र और शोकपूर्ण दिन है, जो ईसा मसीह (प्रभु यीशु) के बलिदान को समर्पित है। यह दिन उस घटना की याद दिलाता है जब यीशु को रोमन गवर्नर पोंटियस पायलेट के आदेश पर क्रूस (सूली) पर चढ़ाया गया था। यह दिन प्रतिवर्ष ईस्टर से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है।