चौक स्टेडियम में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के तहत यूपी पुलिस (नीली जर्सी) और एसआर क्लब (पीली जर्सी) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि लीग का उद्देश्य प्रदेश में फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।