उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार से एलएलसी टेन10 का महासंग्राम शुरू हो गया। इसमें 12 टीमों के 204 खिलाड़ी आमने सामने होंगे। इस टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन समारोह की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन पहला मैच देखने पहुंचे दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।