फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट जारी

Bhupendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 10:56 AM IST

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया। सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर सभी जनपदों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। मंदिरों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कुलगाम में शुक्रवार आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदुओं को समूह से अलग करके गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अलावा सादे वस्त्रों में खुफिया एजेंसी के जवान भी तैनात किए गए है। सीसीटीवी कैमरों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें