यूपी विधानसभा में मंगलवार को यूपीकोका कानून ध्वनिमत से परित हो गया।वहीं विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने इस बिल को गैरजरूरी बताते हुए इसका विरोध किया। सरकार के दावे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में अपराध नियंत्रित हो चुके हैं, तो इस बिल को दोबारा सदन में पेश करने की क्या जरूरत है।