उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बीएसपी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया कि दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।