लखनऊ में दो शोहदों को लड़कियों की छुपकर फोटो खींचना महंगा पड़ गया। सिटी बस में सफर करते हुए ये दोनों लड़के इन लड़कियों की फोटो खींचने में मशगूल थे । लड़कियों के पिता को इन पर शक हुआ। फिर उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ। लड़कों की पहचान राजेंद्र नगर नाका के संजीव और बनारस के प्रभात विश्वकर्मा के रूप में की गई है।