लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में पिछले 130 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सोशल ऑडिट महासंघ के सदस्यों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सोशल ऑडिट महासंघ सदस्य मूलभूत समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिनका आरोप था कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।