राजधानी लखनऊ में भी लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से लूट की। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को तमंचे से भी धमकाया।