फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में सड़क निर्माण की खुली पोल, पुल का पहुंच मार्ग धंसा

नीरज नरवरिया Updated Tue, 07 Jul 2026 10:51 PM IST

तालबेहट। कस्बे के माताटीला तिराहा से रेलवे स्टेशन तक हाल ही में निर्मित सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। पुल का पहुंच मार्ग करीब डेढ़ फीट तक धंस गया है। कई स्थानों पर पेवर ब्लॉक और फुटपाथ भी बैठ गए हैं, जबकि पुल की सुरक्षा दीवार में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। माताटीला तिराहा से रेलवे स्टेशन तक करीब एक किलोमीटर लंबा यह मार्ग पहले संकरा था। पुल भी संकरा होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के उन्नयन और पुल निर्माण का कार्य कराया, जो लगभग डेढ़ वर्ष तक चला। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए थे। अब पहली ही बारिश में पुल का पहुंच मार्ग धंसने, पेवर ब्लॉक बैठने और सुरक्षा दीवार में दरार आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल और गहरे हो गए हैं। मरम्मत कार्य शुरू, जांच की उठी मांग बारिश के बाद सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने धंसे हुए हिस्से से पेवर ब्लॉक हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि केवल मरम्मत कर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें