दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच, प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया, तो नगर पालिका पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सहित कई पदाधिकारी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।