फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंड ब्रेक और लाइन बॉक्स की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सहायक लोको पायलटों में आक्रोश, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

झांसी। सहायक लोको पायलटों ने हैंड ब्रेक व लाइन बॉक्स में ड्यूटी लगाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए झांसी डीआरएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में सहायक लोको पायलट झांसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हैं और सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इसके बावजूद वर्तमान में उन्हें अनावश्यक रूप से अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा रहा है। सहायक लोको पायलटों का आरोप है कि रेल प्रशासन और कंट्रोलर द्वारा उन्हें हैंड ब्रेक, लाइन बॉक्स जैसी अन्य डिपार्टमेंट की ड्यूटी भी लगाई जा रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के साथ डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें