थाना अंतर्गत रख वरोटियां क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहित लाल पुत्र स्वर्ण कुमार, निवासी गांव त्रिनंडी, रामगढ़ जिला सांबा के रूप में हुई है। जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और उस को अस्पताल पहुंचाया वहां पर तैनात डाक्टरों द्वारा मरीत घोषित कर दिया। इस संबंध में विजयपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है जांच शुरू कर दी है।